आज 25 मई 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया है. कई अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को आज पद्म भूषण सम्मान दिया गया है. इसी बीच लेकिन एक नाम लोगों के बीच में सबसे ज्यादा चर्चे में है, जिन्हें आज पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है. दरअसल, आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण दिया गया है. हालांकि, केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 में इनके नाम की घोषणा की थी.
CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने के बाद उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है. साथ ही उन्हें सम्मान मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर लिखा कि समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के लिए आपका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है. आपने अपने कर्मनिष्ठा, संघर्ष और लोकसेवा द्वारा एक अलग पहचान बनाई है.
पत्रकार और शिक्षक भी रह चुके भगत सिंह कोश्यारी
भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुआ था. उनका नाम बड़े-बड़े नेताओं में आता है. उन्होंने शिक्षक और पत्रकार के रुप में भी काम किया है. साल 2001 में वह उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री बन कर उभरे थे. वह ज्यादातर अपने बयानों के कारण लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने रहते थे. हालांकि, महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद में उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चे में रहा हैं, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और मुंबई को लेकर कई बड़े बयान दिए है, जिसके कारण वह विपक्ष के निशाने पर बने रहते थे. राज्यसभा और लोकसभा के सांसद के साथ-साथ गोवा के राज्यपाल भी यह रह चुके हैं. उनके लोककार्य के कामों की वजह से ही पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है.
