उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चारपाई से बांधा और आग लगा दी. घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज बस्ती के एक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

प्रेमी संग मिलकर पति को जलाया
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को बांधकर जिंदा जला दिया. जानकारी के मुताबिक रेहरा गांव में एक पूजा नाम की महिला ने अपने प्रेमी फिरोज के साथ मिलकर अपने पति को सोते समय चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया.
अवैध संबंधों का हो गया था खुलासा
पति की पहचान 28 साल के लालजी गौतम के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक अवैध संबंधों का खुलासा होने के कारण और विरोध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना में बुरी तरह से झुलसे लालजी गौतम को बस्ती के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है.
8 साल पहले हुई थी शादी
व्यक्ति के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक लालजी गौतम और पूजा की 8 साल पहले शादी हुई थी. दोनों के 7 और 4 साल के दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि पूजा का फिरोज नाम के एक युवक के साथ में प्रेम संबंध चल रहा था. किसी को शव न हो जाए, इस कारण फिरोज 2 सालों से पूजा का जीजा बनकर घर पर आता था.
चारपाई से बांधा और लगाई आग
लालजी को 21 मई को पता लगा कि फिरोज का उसकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद आपसी विवाद बढ़ गया. विवाद के बाद व्यक्ति घर में सो रहा था इसी दौरान पत्नी पूजा और उसके प्रेमी फिरोज ने उसे चारपाई से बांधा और आग लगा दी. जब व्यक्ति चीखा तो परिवार के लोगों ने मिलकर आग बुझाई, हालांकि तब तक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया था. फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- असम विधानसभा में पास हुआ UCC विधेयक! उत्तराखंड और गुजरात के बाद तीसरा राज्य; अब बदल जाएंगे नियम
