26 मई के दिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मामूली विवाद की वजह से बीजेपी युवा मोर्चा नेता शिवम सिंह की हत्या कर दी गई थी. शिवम की हत्या ईट पत्थर से कुचल कर की गई थी. बता दें कि विवाद केवल एक सिगरेट पीने को लेकर हुआ था. हालांकि, इसी केस से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान शांतनु, विवेक और हनी तिवारी के रुप में की गई है.
कुछ लड़कों के संग विवाद ने लिया भयनाक रुप
जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद के धौरहरा क्षेत्र निवासी शिवम सिंह अपने सभी दोस्तों के साथ में घूमने गया हुआ था. उसी दिन रात के समय विभूतिखंड के पास में स्थित क्लब के बाहर में उसका कुछ लड़कों से विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवकों ने ईट और पत्थर से उन पर हमला कर दिया. विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ था. आरोपियों ने शिवम की इतनी बेरहमी से पिटाई की थी कि इलाज के दौरान में उसने दम तोड़ दिया.
योगी सरकार ने की न्याय की मांग
मृतक के भाई सौरभ सिंह ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ में केस दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद सामने आया कि तीनों ने सिगरेट पीने के कारण हुए विवाद में उसकी हत्या की है. परिवार ने यूपी सरकार से न्याय देने की मांग की है.
मामूली विवाद ने ली जान
इस मामले के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. साथ ही एक मामूली विवाद की वजह से व्यक्ति की जान ले लाना काफी दुखद बाद को दर्शाता है. हालांकि, अभी केवल तीन ही लोगों के नाम सामने आए है. आगे की कार्रवाई के बाद में फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: व्यक्ति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका! 4 महीने की गर्भवती थी महिला; परिजनों के गंभीर आरोप
