गाजियाबाद के कोतावली थाना क्षेत्र के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग हत्याकांड में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए है. दरअसल, खिलाड़ी की हत्या उसके ही साथ के खिलाड़ी ने की थी. आरोपी की पहचान 17 वर्षीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी यश के रुप में की गई है. वह बसंतपुर के पास में स्थित रावली रोड़ का रहने वाला निवासी है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी यश ने चिराग की हत्या महज डॉक्यूमेंट से संबंधित विवाद को लेकर की है. दरअसल, दोनों खिलाली ब्लाइंड कैटेगरी के हैं. चिराग ने यश के डॉक्यूमेंट की शिकायत कर दी थी, जिसके कारण वह उसे बैर लेकर बैठ गया था. साथ ही चिराग एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुका था,
शनिवार के दिन में कोतावली थाना क्षेत्र में चिराग पासवान का शव साई उपवन के पास में मिला था. खिलाड़ी के शव पर दो जगह पर गोली के निशान थे. आरोपी यश ने उसकी हत्या की थी. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमान पिस्टल को भी बरामद किया है.
उभरता हुआ खिलाड़ी था चिराग
जानकारी के अनुसार, चिराग अपने माता पिता की इकलौती संतान थी. अक्तूबर में उसने जापान में होने वाले एशियाई गेम को भी क्वालीफाई कर लिया था. साथ ही बेंगलुरु में नेशनल प्रतियोगिता के 400 मीटर वाले गोल्ड मेडल भी जीता था. चिराग के पिता ने अपने बेटे के करियर के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी. वह अपने घर की इकलौती संतान थी.
आरोपी से पूछताछ की जा रही है. चिराग के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि चिराग की किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी.
ये भी पढ़ें: सड़क पर पटकर की बच्चे की हत्या! पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपी; दोनों पैरों में लगी गोली
