महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पुलिस एक युवती की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया, लेकिन कुछ समय बाद युवती पुलिस के सामने पहुंच गई. जिससे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई.

हत्या के बाद पुलिस के सामने पहुंची युवती
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक अजीबेगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवती को मरा हुआ मानकर उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद कहानी बदल गई. जिसके मरने के आरोप में पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया था, वह लड़की खुद ही पुलिस के सामने जिंदा पहुंच गई. जिसके बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया.
जंगल से बरामद हुआ था शव
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बुलढाणा जिले के एक जंगल में एक महिला का आधा जला हुआ शव दो हिस्सों में मिला था. जिसके बाद शुरुआती जांच में लगा कि यह शव शिवानी नाम की युवती का है. इसी के चलते पुलिस ने शिवानी के पिता बापुराम नत्थू कलमेकर और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
पिता और भाई की हुई रिहाई
पिता और भाई की गिरफ्तारी के बाद शिवानी खुद ही पुलिस के सामने पहुंच गई और कहा कि वह जिंदा है. युवती के कहा कि मेरे भाई और पिता को रिहा किया जाए. जिसके बाद इस मामले की जानकारी अदालत को दी गई और पिता और भाई को रिहा कर दिया गया. रिहा होने के बाद व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी बार-बार घर छोड़कर चली जाती थी, जिस कारण गुस्से में आकर उन्होंने हत्या का आरोप अपने सिर ले लिया.
अज्ञात महिला के शव की जांच में पुलिस
अब पुलिस के सामने यह समस्या खड़ी हो गई है, कि जंगल से जिसका शव बरामद हुआ है वह महिला कौन थी. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. इस मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है. फिलहाल शिवानी के सामने आने के बाद उसके पिता और भाई को न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया है. पुलिस अब अज्ञात महिला की पहचान करने और उसके हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- शालीमार बाग में प्रशासन की कार्रवाई! 150 मकानों पर चल रहा बुलडोजर; अब होगी सड़क चौड़ी
