दिल्ली के ITO में मौजूद स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि समय रहते दमकल विभाग ने आग के ऊपर काबू पा लिया है.

स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में लगी आग
राजधानी दिल्ली के ITO में मौजूद स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लगी और उसके बाद यहां से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों को भेजा गया.
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 9.37 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड विभाग को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद आग के ऊपर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई. हालांकि अब स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की बिल्डिंग में लगी आग के ऊपर काबू पा लिया गया है.
बीते दिनों में कई घटनाएं
आपको बता दें कि दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते सोमवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर में मौजूद एक पीजी हॉस्टल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी. बताया जा रहा है कि यहां शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी. हालांकि उस घटना में भी किसी भी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ था. अब स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में आग लगने की घटना हुई है, हालांकि इस घटना में भी आग के ऊपर काबू पा लिया गया है.
यह भी पढ़ें- बेटी की हत्या में गिरफ्तार हुए पिता और भाई! पुलिस के सामने जिंदा पहुंची युवती; दोनों हुए रिहा
