ओडिशा में मुख्यमंत्री आवास के बाहर रविवार को 2 महिलाओं ने कथित तौर पर जहर खा लिया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सीएम आवास के बाहर 3 महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही थीं.

सीएम आवास के बाहर खाया जहर
ओडिशा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मुख्यमंत्री के आवास के बाहर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. जानकारी के मुताबिक सीएम आवास के सामने 2 महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के बाद अचानक जहर खा लिया. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 3 महिलाओं ने सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.
जमीनी विवाद के कारण हुई घटना
पुलिस के मुताबिक ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी के आवास के घर के पास 3 महिलाओं ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन महिलाओं में से 2 ने जमीन विवाद को सुलझाने में देरी के चलते नाराजगी में जहर खा लिया. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले में जानकारी देते हुए भुवनेश्वर के DCP जगमोहन मीना ने बताया कि यह घटना लोअर PMG में मौजूद प्रदर्शन की तय की गई जगह के पास हुई है.
पब्लिक टॉलेट में खाया जहर
मामले में DCP जगमोहन मीना ने बताया कि यहां 3 महिलाएं प्रदर्शन करते हुए खुर्दा जिले के बनपुर में जमीन विवाद को सुलझाने की मांग कर रही थीं. इस दौरान बनपुर के पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे इलाके में उनके जमीनी विवाद को सुलझाया जा सके. बनपुर जाने से पहले 3 महिलाओं में से 2 महिलाएं पब्लिक टॉयलेट में चली गईं और वहीं पर जहर खा लिया.
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद दोनों महिलाओं की हालत खराब होने लगी, जिससे उन्हें कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल दोनों को पोटाश पानी से इलाज किया जा रहा है और उन्हें उल्टी करवाई गई हैं. अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में अब जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ITO में सुबह-सुबह मचा बवाल! स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में लगी आग; मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां
