दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक बिल्डिंग गिर गई है. घटना के बाद मौके पर बचाव दल पहुंचे और 3 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला. हालांकि अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

मुकुंदपुर इलाके में गिरी बिल्डिंग
राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की घटना हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य को शुरू किया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह घटना हुई है. घटना के बाद तुरंत ही लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया है.
3 लोगों को बचाव दल ने निकाला
घटना के बाद मौके पर पहुंची बचाव टीम ने मलबे के नीचे से 3 लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना एक संभावित एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण हुई है.
एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका
लोगों के मुताबिक धमाका इतनी तेज था कि इसके कारण पूरी बिल्डिंग ही गिर गई और तुरंत ही हड़कंप मच गया. फिलहाल टीम ने 3 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है. हालांकि अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रहा है. जिसको लेकर बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही मलबे को हटाना शुरू कर दिया था.
यह भी पढ़ें- दिन में पार्सल डिलीवरी और रात में मास्टरमाइंड से चोरी! पुलिस ने गिरफ्तार किया अनोखा चोर; 20 तोला सोना भी बरामद
