उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेज रफ्तार थार ने सड़क पर पैदल चल रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है.

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. मुरादाबाद के कटघर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर तिराहा में मौजूद एकता विहार इलाके में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार में सवार कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे, इसी दौरान थार ने सड़क पर जा रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवती हवा में उछल गई और काफी दूर जा गिरी. घटना के बाद युवकों ने थार की स्पीड और भी तेज कर दी और मौके से फरार हो गए. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद इलाके में तुरंत ही हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.
गाड़ी से खो गया नियंत्रण
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार थार सड़क पर लहराती हुई आई. ऐसा लग रहा था कि चालक ने कार से नियंत्रण पूरी तरह से खो दिया. जिसके बाद गाड़ी ने सड़क पर पैदल जा रही लड़की को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों और राहगीरों ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत करने हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुकुंदपुर में अफरा-तफरी! सिलेंडर ब्लास्ट होने से गिरी बिल्डिंग; 3 लोगों को किया रेस्क्यू
