मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 15 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. छात्रा के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

15 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ बेरहमी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. घटना के बाद इलाके में लोगों के अंदर काफी आक्रोश नजर आ रहा है.
भरोसा देकर घर पर बुलाया
जानकारी के मुताबिक मृतका भिंड जिले की रहने वाली थी और 9वीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि छात्रा तो उसके प्रेमी ने भरोसा देकर घर पर बुलाया और उसके बाद अपने 2 साथियों के साथ में मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जांच के मुताबिक छात्रा अपने घर से 28 मई को निकली थी, जिसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ग्वालियर ले गया.
शराब पीकर दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को अपने 2 दोस्तों के साथ छात्रा को गुप्तेश्वर पहाड़ी क्षेत्र में ले गया. जिसके बाद सूनसान क्षेत्र में तीनों आरोपियों ने शराब पी और उसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया. जांच में सामने आया कि इसके बाद एक दूसरे आरोपी ने भी छात्रा से साथ दुष्कर्म किया. छात्रा लगातार विरोध करती रही, जिसको चुप कराने के लिए आरोपियों ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई.
पेट्रोल डालकर जलाया शव
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार गए और अगले दिन पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी, जिससे मृतका की पहचान छिप जाए. हालांकि पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान रामू गुर्जर (मुख्य आरोपी), अरुण कुशवाह और गौरव कुशवाह (दोस्त) के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें- ACB ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा! गांव वालों में दौड़ी खुशी की लहर; ढोल बजाकर मनाया जश्न
