ईरान और अमेरिका में चल रहे जंग का असर पूरे विश्व पर देखने को मिला है. इसी बीच अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले लोगों के लिए परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉर का असर देखने को मिला है.
जंग का सबसे ज्यादा प्रभाव ईधन की कीमतों पर देखने को मिला है. भारत में धीरे-धीरे अब इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, तेल की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई है. इसी कारण से अब इसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है. वॉर से ईधन में कमी की वजह से ऐसा मामला देखने को मिल रहा है.
क्या है मामला
दरअसल, लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जून से बैंकॉक सफर करने वाली थाई एयर एशिया की फ्लाइट को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. पिछले महीने मलेशिया के क्वालालंपुर सफर करने वाली एयर एशिया की उड़ान को बंद कर दिया गया था. ऐसे में जो लोग काम के सिलसिले में जाते थे, उनके लिए यह परेशान कर देने वाली खबर है. अब इन जगहों पर सफर करने के लिए यात्रियों को पहले भारत के बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली या कोलकता जाना पड़ेगा. उसके बाद ही वह वहां से दूसरी फ्लाइट को पकड़ पाएंगे.
क्यों लिया गया यह फैसला
बता दें जंग की वजह से तेल की कीमतों पर भारी असर देखने को मिला है. इसी कारण से कई व्यापारी तेल को महंगे दाम में खरीदना घाटे का सौदा मान रहे हैं. इसी कारण से लखनऊ की फ्लाइट कंपनी ने इन रूट पर यात्रा बंद करवा दी. लोगों को अब दो फ्लाइट के पैसे देने होंगे, जिसके कारण उनका खर्चा भी डबल हो जाएगा. हालांकि, ऐसी स्थिति तब तक रहने की संभावना हैं, जब तक पेट्रोल की कीमत दोबारा से सामान्य नहीं हो जाती है.
ये भी पढ़ें: नागपुर हादसा: मामा के घर छुट्टियां मनाने गया था मासूम, करंट लगने से 5 वर्षीय बेटे की मौत
