हाल ही में सोशल मीडिया पर इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, इन्फ्लूएंसर ने छोटे कपड़े को पहनने से लेकर पोस्ट किया था, जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर भी किया गया था. कई लोगों को उनकी सलाह पसंद आई. तो वहीं, कई लोगों को उनकी सलाह बुरी लगी. हालांकि, उनको न पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी. सबसे ज्यादा ट्रोल उन्हें युवतियों और महिलाओं द्वारा किया गया था.
इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अनीता बिश्नोई ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर पी लिया है. वह अब जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है. वह अभी के समय जिंदगी और मौत के बीच में संघर्ष कर रही है. लोगों के ट्रोल से परेशान होकर अनीता ने यह कदम उठाया है.डॉक्टरों ने उनकी हालत काफी नाजुक बताई है.
सुसाइड से पहले किया पोस्ट
दरअसल, सुसाइड करने से पहले अनीता ने फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों द्वारा उनकी इज्जत पर कीचड़ उछाला जा रहा है. इनमें मुख्य 6 पुरुष और 2 महिला है. उनमें से कई उनके परिवार के सदस्य ही है. वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके पति को बहुत पीटा गया है औक साथ ही उनके साथ मारपीट की गई है.
मारपीट करने के बाद में लोगों ने उन्हें गाड़ी से कुचलने की धमकी भी दी है. अश्लील भाषा और ट्रोलिंग से परेशान होने के बाद में उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया है. सुसाइड से पहले किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोग उन्हें बदनाम करने में लगे हुए है. साथ ही उन्होंने कहा कि औरत तब ही ऐसा कदम उठाती है जब उसकी इज्जत पर कीचड़ उछाला जाता है.
जानकारी के अनुसार लोगों के ट्रोल करने पर अनीता ने वापस से रील बना कर लोगों को जवाब दिया था. हालांकि, बाद में वह पूरी तरीके से टूट गई, जब उनके परिवार के लोगों ने ही उनपर कीचड़ उछाला. परिवार के कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था. अनीता के लाइव और पोस्ट से भी साफ समझ आ रहा था कि वह परिवार के कुछ लोगों से परेशान हो गई है. वीडिया में अनीता ने कहा कि बच्चों की मां तो मर जाएगी पर तुम आराम से रहोगे. अब इसको पुलिस वाले ही देखेंगे, जिसके बाद हाथ में रखी हुई बोतल में से जहर पीकर आत्महत्या कर ली.
ये भी पढ़ें: Instagram अकाउंट पर मंडरा रहा खतरा? Meta AI का यूज कर हैक हो रहे Instagram अकाउंट…
