भोपाल से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवक ने अपनी एक्स पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया है. आरोपी प्रेमी ने अपनी एक्स प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया है. मौके पर बचाने पहुंची बहन को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा. उसे भी कई वार कर घायल कर दिया. आरोपी का नाम अक्षय चंदेल है.
क्यों किया हमला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी और युवती पहले एक साथ थे. वह दोनों रिलेशनसिप में थे. हालांकि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए. दोनों के अलग हो जाने के बाद भी आरोपी लड़की पर नजर रखता था. इसी का फायदा उठाकर उसने उस दिन युवती को सड़क पर रोका और चाकू निकालकर उसके चेहरे, पीठ और शरीर के कई अंगों पर वार करने शुरू कर दिए. थोड़ी ही देर में पूरी सड़क युवती के खून से सन गई. अपनी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन बीच में आई. हालांकि, आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और गाल पर गहरा घाव कर दिया.
सीसीटीवी में कैद मामला
आसपास के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी तुरंत फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने युवती की हालत को काफी गंभीर बताया है. पुलिस ने मारपीट, हत्या और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हो गया, जिसके बाद पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कई टीमें तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: छोटे कपड़े वाली लड़कियों पर तंज कसना भरा पाड़ी! ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने खाया जहर, हालत नाजुक
