महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने देर रात एक बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल पार्टी पर छापेमारी की है. इस अवैध पार्टी में अवैध नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था. बता दें कि पुलिस ने 156 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 3 लोग नाबालिग बताए जा रहे हैं.
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली
जानकारी के मुताबिक, पार्टी आलंदी मारकल रोड पर तुलापुर इलाके में चल रही थी. इसको प्रोजेक्ट एक्स का नाम दिया गया था. पुणे क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि तुलापुर में स्थित एक बंगले में बहुत सारे युवक और युवतियां इकट्ठा हुए है. वह नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 65 हवलदारों और 15 अधिकारियों के संग में मिलकर बंगले को घेर लिया. अचानक छापेमारी की वजह से कोई वहां से भाग नहीं पाया. लोणीकंद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में इस कार्रवाई को किया गया है.
प्रतिबंधित चीजें जब्त
पूछताछ में सामने आया कि पार्टी के लिए किसी भी आबकारी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. फिर भी वहां पर देर रात में गाने, DJ और शराब पी जा रही थी. पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर, 3 ग्राम गांजा और 9.22 लाख रुपये की शराब को जब्त किया है. करीब 85 लाख के करीब में सामान जब्त किया गया है. सभी चीजों को जांच के लिए भेज दिया गया है. वहां मौजूद सभी लोग नशे में ही थे. पूछताछ में पाया गया की पार्टी आयोजित करने वाले आयमान शेख और यश चौधरी है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पार्टी में नाबालिग कैसे आए, इसकी भी पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की जा रही है.,
ये भी पढ़ें: NTA ने दी चेतावनी, NEET UG 2026 री-एग्जाम परीक्षा को लेकर फैलाए जा रहे हैं फर्जी दावे, होगी सख्त कार्रवाई
