Punjab Election 2026: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक फैसला लिया है, जिससे की बीजेपी के पैरों तले जमीन खिसक गई है. दरअसल, नीतिश कुमार ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू के साथ अकेले लड़ने का ऐलान किया है. नीतीश कुमार के इस फैसले से विपक्ष पूरी तरीके से परेशान दिखाई दे रहा है.
दरअसल, जेडीयू ने ऐलान कर बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने पंजाब की 45 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है. पंजाब की 117 सीटों में से 45 सीटों पर वह अपने प्रत्याशी को उतारने का फैसला कर रहे हैं.
पंजाब से जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने दावा करते हुए कहा है कि पंजाब में JDU अकेले चुनाव लड़ने का सोच रही है, जिसका नेतृत्व नीतिश कुमार करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब और बिहार का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व एक दूसरे से संबंध रखता है. पंजाब के सिखों का नीतिश कुमार के प्रति श्रद्धा और विश्वास रहा है. इसी वजह से पंजाब के चुनावी मैदान में नीतिश कुमार को उतारने का फैसला लिया गया है. JDU के आने से पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ने की संभावना है.
कब है पंजाब में चुनाव
बता दें कि पंजाब में फरवरी 2027 में चुनाव होने वाले थे. हालांकि, अब विधानसभा चुनाव नवंबर 2026 में कराए जाएंगे. चुनाव की तैयारियां काफी जोर शोर से हो रही है. सभी पार्टी अपने प्रत्याशियों में मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. हालांकि, नीतिश कुमार के इस फैसले से पंजाब की राजनीति में बदलाव आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: डेनमार्क में अजान पर लगेगा बैन? सरकार ने फिर शुरू की तैयारी, कहा- इस्लामीकरण की कोई जगह नहीं
