पटना के बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा को चुना है. नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद में यहां उपचुनाव करवाया जा रहा है. इस बार इस सीट पर होने वाले चुनाव की तैयारियां काफी जोरों शोरों पर है. इसी बीच एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, 8 जुलाई को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बांकीपुर सीट के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने मुलाकात की है.
बिहार पूर्व मुख्यमंत्री से पहले प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
दोनों की बीच की मीटिंग में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे हैं. नीतीश कुमार ने इस मुलाकात में अभिषेक कुमार सिन्हा को बांकीपुर के आगामी उपचुनाव के लिए शुभकामना दी है. साथ ही उनको आशीर्वाद भी दिया. उन्होंने उन्हें जीत की कामना करते हुए राजनीति में अच्छे भविष्य की शुभकामना दी है.
एक्स पर फोटों शेयर कर दी बधाई
इस मुलाकात में अभिषेक कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की. संजय सरावगी ने मुलाकात की इन तस्वीरों को एक्स पर भी शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि ‘आज पटना में स्थित आवास में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए NDA की ओर से खड़े किए गए प्रत्याशी श्री अभिषेक कुमार जी मुलाकात हुई है. इस भेट में आने वाले उपचुनाव की तैयारियों और अभियान को लेकर पूरी चर्चा हुई है. उन्हें होने वाले उपचुनाव में विजय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है. हमें पूरा विश्वास है कि जनता के प्यार और उनके सपोर्ट और संगठन की शक्ति से NDA बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करेगा.
पहली बार लड़ेंगे चुनाव
इस बार के चुनाव के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं. बता दें कि प्रशांत किशोर पहली बार उम्मीदवार के रूप में बांकीपुर में उतरे हैं. सालों से बीजेपी का गढ़ रही बाकींपुर सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला आखिर उन्होंने क्यों लिया है, यह चुनाव के फैसले के बाद ही बताया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: पुणे में भारी बारिश से बिल्डिंग गिरी, 15 लोग मलबे में दबे! राहत-बचाव अभियान जारी…
