UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 10 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के अनेक जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
14 जिलों में भारी बारिश का Yellow अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है वो हैं. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र. प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है.
पश्चिमी यूपी में कई जिलों में बौछारें
मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी,उन्नाव, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और औरैया समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं.
पूर्वी और बुंदेलखंड क्षेत्र में भी सक्रिय रहेगा मानसून
पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं ललितपुर और सोनभद्र ऐसे जिले हैं जहां अधिकांश स्थानों पर बरसात होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
किसानों और आम लोगों को सलाह
लगातार बारिश को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है. आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान खेतों में काम करने से बचें. बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें. बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. वाहन चलाते समय कम दृश्यता और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतें.
