देश में हमें कई बार हत्या और कई गंभीर मामलों की खबरें सुनने में आती हैं. एक ऐसी ही खबर बिहार से आई है. बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों द्वारा की दोस्तों की हत्या कर देने का एक मामला सामने आया है. दरभंगा जिले में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने ही 2 दोस्तों की बेरहमी के साथ में हत्या कर दी.
दोस्तों ने की अपने ही दोस्त की हत्या
बिहार से हमारे सामने कई बार अजीबोगरीब खबरें आती हैं. एक सनसनीखेज मामला बिहार के दरभंगा जिले से सामने आया है. दरअसल, नए साल की पार्टी में हुए एक विवाद के चलते कुछ दोस्तों ने साथ में मिलकर अपने ही 2 दोस्तों की बेरहमी के साथ में हत्या कर दी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. दोस्तों के आपस में विवाद होने के बाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.
मिट्टी के गड्ढे में छिपा दिया शव
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में बुरी तरह से दहशत फैली हुई है. नए साल की पार्टी में हुए विवाद के बाद में कुछ दोस्तों ने साथ में मिलकर अपने ही 2 दोस्तों की हत्या कर दी, जिसके बाद में एक शव को लावारिस हालत में फेंक दिया और दूसरे को गड्ढा खोदकर उसमें मिट्टी के नीचे दबा दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जिसके बाद में पूछताछ में दूसरे शव को भी बरामद किया गया है.
अचानक गायब हो गए मन्ना और बादल
यह पूरी घटना दरभंगा सदर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, कबीरचक गांव के बादल मंडल और मन्ना महतो 2 जनवरी को अचानक से गायब हो गए, जिसके बाद उनके घरवालों ने देर रात में सदर थाने में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद में पुलिस मामले की जांच में जुट गई और 3 जनवरी को सुबह मन्ना महतो का शव एक खेत में बरामद हुआ, जिसके बाद में शव को पहचानने के बाद में पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी.
करीबी दोस्त ने की हत्या
पुलिस ने अपनी जांच में मन्ना के दोस्तों से पूछताछ की तो मन्ना के करीबी दोस्त छोटू पर शक गया और पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ किए जाने पर छोटू ने सच्चाई कबूल कर ली. छोटी से पूछताछ के बाद में 4 जनवरी को मिल्कीचक इलाके से बादल मंडल का शव भी मिट्टी ने नीचे से बरामद किया गया. दोनों शवों के बरामद होने के बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस हत्या में और दोस्तों की भूमिका भी हो सकती है. पुलिस जांच कर रही है और जल्दी ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UP में सियासी पारा तेज! प्रधानमंत्री मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, 45 मिनट तक चली दोनों नेताओं की बैठक
