UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल के तहत मेरठ, झांसी बलरामपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है.
UP 9 ips transfer: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले करते हुए 7 जिलों के SP और SSP बदल दिए हैं. पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में घिरे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. संभल के चर्चित एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को भी हटा दिया गया है। उन्हें बिजनौर का एसपी बनाया गया है। चारू निगम को सुल्तानपुर एसपी के पद से हटाते हुए यूपी-112 में एसपी बनाया गया है
देखिए किसको कहां-कहां भेजा गया
कृष्ण कुमार: पुलिस अधीक्षक (SP), बिजनौर
कृष्ण कुमार बिश्नोई: 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई को संभाल पुलिस अधीक्षक पद से हटाया गया है. संभल शाही मस्जिद हिंसा के दौरान उनके कार्यों की खूब सराहना हुई थी.
2-चारू निगम: पुलिस अधीक्षक (SP), यूपी 112, लखनऊ
2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम अभी सुल्तानपुर एसपी के पद पर काम कर रही थीं. उन्हें यूपी-112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
3-बीबीजीटीएस मूर्ति: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मेरठ
बीबीजीटीसी मूर्ति: झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का तबादला कर दिया गया है.
4- अभिषेक: पुलिस अधीक्षक (SP), गोंडा
अभिषेक: 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक को बिजनौर पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है. उन्हें गोंडा एसपी के पद पर तैनात किया गया है.
5- विकास कुमार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), झांसी
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बलरामपुर एसपी पद से हटा दिया गया है. सरकार ने उन्हें झांसी के एसएसपी के पद पर तैनात किया है.
6- विनीत जायसवाल: पुलिस अधीक्षक (SP), सुल्तानपुर
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल अभी गोंडा एसपी के पद पर काम कर रहे थे.
7-अविनाश पांडे: पुलिस अधीक्षक (SP), संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक (DGP Office), उत्तर प्रदेश, लखनऊ
2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे मेरठ एसएसपी के पद पर कार्यरत थे.
8-विकास चंद्र त्रिपाठी: पुलिस अधीक्षक (SP), संभल
विकास चंद्र त्रिपाठी: आईपीएस विकास चंद्र त्रिपाठी अभी अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के पद पर तैनात थे.
9-मार्तंड प्रकाश सिंह: पुलिस अधीक्षक (SP), बलरामपुर
मार्तंड प्रकाश सिंह अभी हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर रहे थे. आईपीएस अधिकारी को बलरामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
