Caste census in up: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. अभियान की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में बैठक हो रही है. इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा.बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा. इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. कांग्रेस इस अभियान के जरिए जाति जनगणना के मुद्दे को एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाने की तैयारी कर रही है.
यूपी में गांव-गांव अभियान
केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग और केंद्र-राज्य सूची में मौजूद ओबीसी जातियों के अनुसार जाति की गिनती कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में गांव- गांव अभियान शुरू किया जाएगा. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन, पदयात्रा, ज्ञापन, प्रदर्शन और गोष्ठियों की रणनीति तय की जाएगी. कांग्रेस का दावा है कि जातिगत आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा.
“जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन”
कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को जालौन में “जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे. इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी पिछड़े वर्गों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने और ओबीसी समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेगी.
पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरण अभियान
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जाति जनगणना और उसमें ओबीसी कॉलम को शामिल करने की मांग को लेकर 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.
