उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रतापगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करवा दी.
2 बच्चों की मां ने की प्रेमी संग शादी
उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रतापगढ़ में 2 बच्चों की मां ने पंचायत के सामने अपने प्रेमी के साथ में शादी कर ली. इस पूरे मामले के दौरान महिला का पति भी मौजूद रहा. जानकारी के मुताबिक आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव के रहने वाले आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी को शनिवार की रात में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ लिया था.
पंचायत के सामने शादी की जिद करती रही पिंकी
आशीष ने अपनी पत्नी पिंकी और प्रेमी अमित शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के बाद तुरंत ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी अमित को थाने मे ले आई. इस पूरी घटना के बाद पूरे दिन गांव में पंचायत चलती रही. इस पंचायत के दौरान पत्नी पिंकी अपने प्रेमी अमित के साथ रहने की जिद करती रही और अपने पति के साथ में घर जाने के लिए हर हालात में मना करती रही.
पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से करवाई शादी
पंचायत के काफी समझाने के बाद भी पिंकी अपनी बात पर अड़ी रही और अपने पति के साथ घर जाने की बात पर मना करती रही. जिसके बाद पंचायत में सभी लोगों की सहमति के बाद में आशीष ने अपनी पत्नी पिंकी की शादी उसके प्रेमी अमित से करवा दी. आशीष ने यह शादी अमरगढ़ स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में हुई है. इस शादी के दौरान दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक अमित शर्मा दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है.
बच्चे नहीं गए मां के साथ
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में इसी के बारे में चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि पिंकी और आशीष तिवारी की शादी साल 2016 में हुई थी. दोनों के 2 बेटे भी हैं. आशीष और पिंकी का बड़ा बेटा 7 साल तो वहीं छोटा बेटा 4 साल का है. घटना के बाद इन दोनों बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया है. दोनों बेटों ने अपने पिता के साथ में रहने की इच्छा जताई है. जिसके बाद पिंकी अपने प्रेमी अमित के साथ चली गई है.
