मणिपुर में चल रही शांति के बीच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चुराचांदपुर जिले में एक मैतेई युवक का अपहरण हुआ और उसके बाद उस युवक की हत्या कर दी गई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मणिपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या
मणिपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक चुराचांदपुर जिले में एक मैतेई युवक का पहले अपहरण हुआ और फिर उसरे बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस कांड के बाद में पूरे राज्य में तनाव पैदा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है.
पुलिस को मिली वायरल वीडियो से हत्याकांड की जानकारी
चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक ने एक न्यूज चैनल को बताया कि पुलिस को इस हत्या और पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से मिली है. SP चुराचांदपुर ने बताया कि इस मामले में वायरल होने वाला वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है. इस हत्याकांड के बाद से पूरे राज्य में तनाव की स्थिति बनी हुई है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
इस हत्याकांड में वायरल हुए वीडियो में हथियारों से लैस हमलावर उस युवक की काफी बेरहमी के साथ हत्या करते दिखाई दे रहे हैं. इस हत्याकांड में वीडियो वायरल होने के बाद में पुलिस ने तुरंत ही संज्ञान लिया है. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए, जांच को शुरू कर दिया है. पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हुए सभी अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
कैसे हुई हत्या?
इस हत्याकांड में मरने वाले युवक की पहचान मयंगलांबम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मयंगलांबम मूल रूप से काकचिंग खुनौ का निवासी था. जानकारी के मुताबिक युवक नेपाल में काम करता था और इस समय छुट्टी में घर पर आया था. जिसके बाद उसकी कुकी समुदाय की पत्नी चिनू हाओकिप ने अपने पति के साथ कुछ दिन रहने की स्थानीय अधिकारियों और KNO से परमिशन ली थी. जिसके बाद 21 जनवरी को शाम के करीब 6:30 बजे कुछ बदमाशों ने मयंगलांबम को किडनैप कर लिया. बताया जा रहा है कि बदमाश पति-पत्नी को चुराचांदपुर जिले के नाटजांग की तरफ ले गए और यहीं युवक की हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें- रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज…जानें दो सालों में कितनी विकसित हुई रामनगरी, क्या बदला?
