मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. इस जाम में बिजनेसमैन और पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी फंस गए, जिसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया. उन्हें हेलिकॉप्टर से पुणे पहुंचाया गया.
8 घंटे फंसे रहे डॉ. सुधीर मेहता
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. इसी जाम के बीच में बिजनेसमैन और पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी फंस गए. जानकारी के मुताबिक डॉ. मेहता लगभग 8 घंटों तक एक्सप्रेसवे पर लगे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे. जिसके बाद में उन्हें सुरक्षित रूप से पुणे पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया. उन्हें पुणे पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली गई.
सोशल मीडिया पर शेयर की हवाई तस्वीरें
भारी ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद में उन्हें हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया. जिसके बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्सप्रेसवे पर लगे ट्रैफिक जाम की हवाई फोटो भी शेयर कीं. आपको बता दें कि डॉ. सुधीर मेहता ईकेए मोबिलिटी और पिनैकल ग्रुप इंडस्ट्रीज के प्रमुख भी हैं. उन्होंने एक्सप्रेसवे पर लगे ट्रैफिक जाम के बारे में बताया कि गैस टैंकर की घटना के बाद में हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रैफिक बुरी तरह से बाधित हो गया.
डॉ. मेहता ने जताई चिंता
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. डॉ. मेहता ने बताया कि इस जाम में लाखों लोग कई घंटों तक फंसे रहे थे. इस ट्रैफिक जाम को लेकर डॉ. मेहता ने एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन तैयारी को लेकर काफी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएं.
कम लागत में बन जाएंगे हेलिपैड- डॉ. मेहता
डॉ. मेहता ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों से निकलने के लिए इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएं, जिससे जरूरत पड़ने पर वाहनों को वापस पीचे की ओर मोड़ा जा सके. उन्होंने प्रस्ताव रखा कि एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर हेलिपैड भी बनाने चाहिए, जिससे इमरजेंसी में लोगों को वहां से निकाला जा सके. उन्होंने बताया कि हेलिपैड काफी कम लागत में बन जाएंगे और इसके लिए कम जमीन की जरूरत पड़ेगी.
यह भी पढ़ें- “अगर मैं तेरी बहन से बात करूं तो कैसा लगेगा?”- दोस्त के कत्ल की खौफनाक दास्तां, स्पीडवेल चौक पर दिनदहाड़े मचा कोहराम
