Lucky Oberoi murder: पंजाब के जालंधर में हुए लक्की ओबेरॉय हत्याकांड की जिम्मेदारी बाबा फोलरीवाल गैंग द्वारा ली गई है. गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है.
दिन दहाड़े हुई हत्या
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच लगातार कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि हमलावर स्कूटी से आए थे, जिसके बाद लक्की के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं और फरार हो गए.
बाबा फोलरीवाल गैंग ने ली जिम्मेदारी
जालंधर में लक्की हत्याकांड अब और भी गहना होता दिखाई दे रहा है. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बाबा फोलरीवाल गैंग ने ली है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग की तरफ से इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है. इस पोस्ट में एक व्यक्ति ने खुद को जोगा फोलरीवाल बताया है और व्यक्ति ने खुलकर कहा है कि आज हुई उस हत्या की जिम्मेदारी वह लेता है.
ओबेरॉय को AAP से जोड़ना बेहद गलत
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि यह हत्याकांड सिर्फ आपसी रंजिश के चलते हुए है. ओबेरॉय को AAP से जोड़ना बेहद गलत है. उस गैंग के मुताबिक लक्की ओबेरॉय एक बड़ा ड्रग तस्कर था. इस पोस्ट में कहा गया है कि उनके पास में ओबेरॉय की अवैध गतिविधियों से जुड़े हुए सबूत भी मौजूद हैं. पोस्ट में यह आरोप भी लगाया गया है कि उसने आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए पार्टी का फायदा लिया था.
खालसा कॉलेज विवाद से जोड़ा गया हत्याकांड
पोस्ट में कहा गया है कि लक्की ओबेरॉय नेता नहीं, बल्कि पुलिस का मुखबिर था और वह दूसरों को काफी नुकसान पहुंचाता था. इस हादसे को खालसा कॉलेज के प्रधान पद को लेकर हुए विवाद से साथ भी जोड़ा गया है. गैंग ने यह वार्निंग दी है कि जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे जवाब दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट के अंत में लिखा गया है कि अगर किसी को यह हत्या गलत लगे, तो वह उनसे संपर्क कर ले. फिलहाल पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- शादी में मेहमान बनकर आए चोर! सूट-बूट पहनकर किया ज्वैलरी से भरा बैग गायब, पुलिस कर रही मामले की जांच
