Bijnor News: बिजनौर के जजी चौराहे के पास स्थित ‘सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्तरां’ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक-युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कोतवाली क्षेत्र के जजी चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में युवक-युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के मोबाइल से करीब 300 आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिली हैं, जिनमें कई प्रेमी युगल नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि कुछ वीडियो सोशल मीडिया वायरल भी हुए हैं. सामने आई है. आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर और उसकी तलाश जारी है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट महिला वकील नीलम कुमारी का है. बुधवार को कुछ लोगों ने रेस्तरां पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि यहां स्पाई कैमरा लगा हुआ और प्रेमी युगलों के वीडियो बनाए जाते हैं. हंगामे के दौरान लोगों ने कर्मचारी सतेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर जांच की, जिसमें करीब 300 आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले. कहा जा रहा है कि कुछ वीडियो इंटरनेट पर भी डाले गए हैं.
पुलिस के कब्जे में रेस्तरां की डीवीआर
सूचना पर सीओ संग्राम सिंह और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे. जांच में स्पाई कैमरा नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने रेस्तरां की डीवीआर कब्जे में ले ली है. जांच में यह भी सामने आया कि रेस्तरां की पिछली ओर सीढ़ियों के नीचे बने एक केबिन में युवक-युवतियों को अकेले में बैठाया जाता था. आरोप है कि सतेंद्र मोबाइल फोन से फ्लैक्स में बने एक छेद के जरिए वीडियो बनाता था. जानकारी के मुताबिक सतेंद्र एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ का वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद मामला खुला. कर्मचारी सतेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
प्रेमी जोड़ों को किया जाता ब्लैकमेल
सूत्रों का दावा है कि केबिन में डेढ़ घंटे बैठाने के नाम पर प्रेमी युगलों से 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि बाहर बैठने पर कोई अलग से पैसा नहीं लिया जाता था. ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी काफी समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है.
यह भी पढ़ें- पति का करीबी निकला हैवान! 67 साल के बुजुर्ग ने 58 साल की महिला से किया दुष्कर्म, एक साल बाद हुआ खुलासा
