कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश को ठंडी हवाओं और भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, अब इन सभी पर जल्द ही रोक लगने वाली है. दरअसल, जल्द ही यूपी में मौसम अपने मिजाज को बदलता हुआ दिखाई देने वाला है. बर्फीली हवाओं के कारण एक तरफ जहां यूपी में मौसम में ठंड बने हुए थी. एक बार फिर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में रफ्तार देखने को मिल सकती है. साथ ही अधिकतर तापमान भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. कोहरा भी सुबह के समय कम होते दिखाई दे रहा है. थोड़े ही दिन में कोहरा पूरी तरीके से हट जाने की संभावना जताई गई है.

साथ ही किसी भी तरीके की बर्फीली और पछुआ हवाओं के न होने के कारण तापमान में कमी नहीं बल्कि रफ्तार बढ़ते हुए दिखाई दे रही है. इसके अलावा शरीर को गला देने वाली ठंड से भी लोगों को राहत मिलेगी और तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री तक बढ़त होते हुए दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: जल्द ही करना पड़ सकता AC को ऑन! दिल्ली में फरवरी में ही बढ़ा तापमान, जानें क्या है IMD की जारी चेतावनी
