महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है.
15 साल की लड़की हो गई प्रेग्नेंट
महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद लड़की ने बच्चे को घर पर ही जन्म दे दिया. जानकारी के मुताबिक 15 साल की लड़की कई बार रेप होने के बाद में गर्भवती हुई थी. इस मामले में समर्थ पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर ने बताया कि नाबालिग लड़की घर पर उस समय अकेली थी और उसने बच्चे को जन्म दिया.
घर वालों को खिड़की पास मिला नवजात बच्चा
इस मामले को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उसने अपनी गर्भनाल खुद ही काट दी थी. जिसके बाद में उसके घर वालों को नवजात बच्चा घर में खिड़की के पास मिला था. बताया जा रहा है कि पीड़िता की बड़ी बहन अपनी ससुराल से उसी दिन घर पर आई थी. जिसके बाद जब उसने बच्चे को देखा तो अपनी छोटी बहन को भरोसे में लिया. जिसके बाद नाबालिग लड़की ने पूरी बात बता दी.
लड़की ने बताई पूरी बात
बड़ी बहन के भरोसे में लेने के बाद 15 साल की लड़की ने बताया कि नान पेठ के एक 24 साल के युवक ने उसको प्यार का झांसा देकर रिश्तों में फंसाया था. जिसके बाद उसने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद लड़की के परिवार ने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी और बच्चे और लड़की को अस्पताल में मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया.
पुलिस ने POCSO एक्ट में दर्ज किया केस
फिलहाल लड़की और बच्चे का इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. इस पूरे मामले की कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर निकिता उइके द्वारा की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी नाना पेठ का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 6 अहम मुद्दों पर लिए गए फैसले, एंटी टास्क फोर्स में 22 पदों पर मिली मंजूरी
