Meerut News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में हिंदू युवती की मुस्लिम से शादी का मामला गरमाता जा रहा है.आज हिंदू संगठनों ने महापंचायत बुलाई है. जिसमें यति नरसिम्हानंद और हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं.
Meerut Interfaith Marriage News: मेरठ में हिंदू युवती की मुस्लिम से शादी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में आज हिंदू संगठनों ने महापंचायत बुलाई है. इस महापंचायत में पिंकी चौधरी, यति नरसिम्हानंद शामिल होने वाले थे. इस बीच पिंकी चौधरी को पुलिस ने गाजियाबाद में हाउस अरेस्ट कर दिया है.
हाउस अरेस्ट हुए पिंकी चौधरी
पिंकी चौधरी भी इस महापंचायत में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है. जिसके बाद उन्होंने कहा कि मेरठ जाने के आह्वान के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया. इसके बाद पिंकी चौधरी ने कहा कि मैं सभी सनातनी योद्धाओं से अपील करता हूं कि महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पिंकी भैया की कमी को पूरा करें.
दोनों की शादी पर रोक
दरअसल, हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी के विरोध में हिंदू संगठन उतरा है. शादी के कार्ड छप चुके थे और तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध और आकांक्षा के चाचा प्रेमचंद के मुकदमे के बाद इस शादी को रोक दी गई है. आकांक्षा के चाचा प्रेमचंद ने गंगानगर थाने में केस दर्ज कराया है. जिसके चलते प्रशासन ने शादी पर रोक लगा दी.
अलर्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
अब आज इसी पैराडाइज मंडप में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन की घोषणा के मुताबिक महापंचायत होने वाली है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना है कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें ‘लव जिहाद’ में फंसने से रोकने के उद्देश्य से की जा रही है. हालांकि, महापंचायत को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं.
जबकि, मंडप के मालिक सतीश कुमार मांगा की मानें तो 13 फरवरी को उस मंडप में कोई शादी नहीं है, उन्होंने शादी की बुकिंग कैंसिल कर दी थी. उनके मंडप के 13 फरवरी को कोई हिन्दू सभा भी नहीं है. इससे जुड़ी कोई बुकिंग या सूचना उन्हें नहीं मिली है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. बिना अनुमति किसी भी अवैधानिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी और क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव से पहले यूपी में बड़ी हलचल! 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई पूर्व विधायक होंगे सपा में शामिल
