उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट रोट से 5 किमी लंबी रोड सेफ्टी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई है. इस दौरान सीएम धामी ने लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित रोड सेफ्टी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता दौड़ फ्लैग ऑफ किया है. मुख्यमंत्री ने देहरादून के कैंट रोड से 5 किलोमीटर लंबी दौड़ को हरी झंडी दिखाई है. इस दौड़ में कई उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया है. इस दौड़ में युवाओं, बच्चों और महिलाओं के साथ में वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया.
सीएम धामी ने लोगों को दिलाई शपथ
इस दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां मौजूद हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा को लेकर सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता को बढ़ाने के लिए शपथ भी दिलाई है. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है और उसे निभाते रहना चाहिए.
सरकार दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कर रही काम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है. सीएम धामी ने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करते हुए, निर्धारित स्पीड की सीमा का भी पालन करें. उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना ही हम सभी की जिम्मेदारी है. सीएम धामी ने कहा कि पेड़ लगाना और प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और राज्य में स्वच्छता रखना भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जरूरी कदम है.
कई लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद
देहरादून में हुए इस खास कार्यक्रम में विधायक खजान दास और सविता कपूर के साथ में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी आयोजित किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मैसेज पहुंचाया जा सके. देहरादून में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ में समाज में नागरिकता की भावना को मजबूत करने की कोशिश भी सफल रही है.
यह भी पढ़ें- हिंसा में बदला प्रेम प्रसंग! प्रेमिका के भाई ने रेता युवक का गला, गले में आए 18 टांके
