गुरुवार सुबह के समय दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर नेविटेयर सिस्टम का सर्वर डाउन हो गया. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि कुछ समय बाद यह समस्या ठीक कर ली गई.
एयरपोर्ट सिस्टम में हुआ सर्वर डाउन
दिल्ली और मुंबई जैसे कई शहरों के एयरपोर्ट सिस्टम में सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक यह समस्या दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह लगभग 6.45 बजे से 7.30 बजे के बीच में बनी रही थी. इस समस्या के चलते इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कई एयरलाइंस के ऊपर काफी प्रभाव पड़ा.
चेक-इन काउंटरों को लंबी कतारें
एयरपोर्ट पर सिस्टम का सर्वर डाउन होने के कारण पैसेंजर लॉग का प्रबंधन मैनुअली करना पड़ा. जिसके चलते चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की काफी लंबी-लंबी कतारें लग गईं. जानकारी के मुताबिक इस तकनीकी खराबी को इंडिगो ने लगभग 25 मिनट के अंदर सही कर लिया. वहीं इस तकनीकी खराबी को सुबह के लगभग 7.30 बजे के आसपास पूरी तरह से ठीक कर दिया गया.
मैनुअल करनी पड़ा यात्रियों की एंट्री
इस सर्वर समस्या के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नेविटेयर सर्वर डाउन होने के कारण इसका सबसे ज्यादा असर यात्रियों के बोर्डिंग और चेक-इन प्रोसेस पर पड़ा. दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन होने और सिस्टम काम न करने की वजह से एयरलाइंस स्टाफ को यात्रियों की एंट्री कागजों पर मैनुअली करनी पड़ी.
कई एयरलाइंस पर पड़ा फर्क
इसी कारण एयरपोर्स परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी और यात्रियों को उनकी बारी का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इस तकनीकी फॉल्ट का सबसे ज्यादा असर नेविटेयर का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के ऊपर पड़ा. सर्वर डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई.
