महाराष्ट्र में एक बार फिर जर्जर मकान ने एक मासूम की जान ले ली है. दरअसल, यह घटना नासिक के सातपुर कॉलोनी की है. जहां कामगार कल्याण मंडल के पास एक मकान का दीवार अचानक ही बच्चे के ऊपर जा गिरा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है.
2 साल का था बच्चा
मृत बच्चे की पहचान की जा चुकी है. उसका नाम मोहम्मद उजेर खान है, जो की महज दो साल की था. कल शाम के समय बच्चा मकान के बाहर में खेल रहा था. जैसे ही वह पुरानी दीवार गिरी था बच्चा वहीं पर खेल रहा था, जिसके कारण उसकी चपेट में आ गया. आसपास के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने पर पूरा परिवार फूट-फूट कर रोने लगा. किसी को नहीं पता था कि बाहर बच्चा खेलने जाएगा और उसके साथ ऐसा हो जाएगा.
जर्जर जमीनों की मरम्मत की जाए
घटना के बाद मामले की जानकारी सातपुर पुलिस ठाणे को दी गई है. स्थानीय लोगों ने सरकार से डिमांड की हैं कि पुरानी और खतरनाक इमारतों की जांच की जाए. साथ ही जांच के बाद तुरंत उनकी मरम्मत की जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के होने से बचा जा सके. अगर समय पर कदम उठाया जाएगा. तभी ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में आयुष्मान कैंप बना आंखों की रोशनी छिनने की वजह! अखिलेश यादव ने कसा सरकार पर तंज कहा- अब भी लोग चैन से बैठे
