Toyota जल्द ही नई जनरेशन की फॉर्च्यूनर और हाइराइडर को लॉन्च करने जा रही है. इसी के साथ टोयोटा साल 2030 तक 15 नए मॉडलों को लॉन्च करने की तैयारी में है.
भारत में टोयोटा कंपनी की गाड़ियों का एक अलग भौकाल नजर आता है. जिसके चलते भारतीय बाजार के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की प्लानिंग भी काफई जबरदस्त है. इसके चलते ही साल 2030 तक 15 नए मॉडलों को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि कंपनी महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में प्रोडक्शन की क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश की योजना बना रही है.
जानकारी के मुताबिक आने वाली लाइनअप में कई नए प्रोडक्ट के साथ में नई जनरेशन के फेसलिफ्ट, मॉडल और मारुति सुजुकी के रीब्रांडेड वाहन शामिल होंगे. आने वाले कुछ सालों में ही टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला इलेक्ट्रिक SUV, 7 सीटर हाइराइडर, नेक्स्ट जनरेशन का हिलक्स पिकअप ट्रक, फॉर्च्यूनर SUV और लैंड क्रूजर एफजे को पेश करेगी. जानकारी के मुताबिक अपडेटेड टोयोटा टैसर और नई जनरेशन की ग्लान्जा को भी लॉन्च किया जा सकता है.
Toyota 7-सीटर SUV
अगर तीन लाइनों वाली प्रीमियम गाड़ियों की बात करें तो Toyota के प्रोडक्ट लाइनअप में 7-सीटर अर्बन क्रूजर और नेक्सट जनरेशन की फॉर्च्यूनर शामिल होगी. फिलहाल अभी तक इन दोनों SUV के लॉन्च की तारीखों को अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन हाइराइडर 7-सीटर फिलहाल शुरुआती टेस्टिंग में है, जिसके लॉन्च होने की उम्मीद 2026 के लास्ट या फिर 2027 में लगाई जा रही है.
Toyota हाइराइडर 7-सीटर
फिलहाल में सामने आए फोटो से यह इशारा मिल रहा है कि 7-सीटर Toyota हाइराइडर को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ में सामने लाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक अपने 5-सीटर मॉडल के मुकाबले यह उससे लंबी होगी और सीटों के लिए ज्यादा केबिन स्पेस होगा. वहीं डिजाइन एलिमेंट्स और खूबियां वैसी ही 5-सीटर के समान रहने की उम्मीद है.
नई जनरेशन की फॉर्च्यूनर
टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर में डिजाइन चेंज और एक नया प्लेटफॉर्म और जरूरी और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे. जानकारी के मुताबिक नई फॉर्च्यूनर आने वाले समय के डिजाइन में होगी और नई जनरेशन की हिलक्स से प्रेरित होगी. वहीं अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तो, इस SUV में ‘Toyota सेफ्टी सेंस 3’, ADAS सूट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, मल्टी-टेरेन मॉनिटर के साथ में और भी कई फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक मेकेनिकल रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा जिससे इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन और 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आतंकी साया! लाल किला, चांदनी चौक के मंदिर पर धमाके की साजिश में लश्कर-ए-तैयबा, बढ़ाई गई सुरक्षा
