अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबियों में फंस गया और उसने इमरजेंसी लैंडिंग की. हादसे के समय हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को सुबह के समय एक बड़ा हादसा टला है. जानकारी के मुताबिक पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने वाला पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबियों में फंस गया, जिसके चलते मायाबंदर के पास में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. हालांकि राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सके सुरक्षित हैं.
पुलिस टीम और मछुआरों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में स्थानीय मछुआरों और पुलिस की टीम ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर दिया. पवन हंस कंपनी के प्रवक्ता ने हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पवन हंस कंपनी के एक हेलिकॉप्टर ने सुबह लगभग 8.45 बजे के आसपास पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए उड़ान को भरा था. हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी या फिर दूसरे किसी कारण से यह पूरा हादसा शॉर्ट लैंडिंग इंसिडेंट में बदल गया.
हेलीपैड से 300 मीटर पहले हुई लैंडिंग
हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी या दूसरे किसी कारण के चलते मायाबंदर हेलीपैड से लगभग 300 मीटर पहले समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह के करीब 9.30 बजे हुआ है. हादसे के समय हेलिकॉप्टर में 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर मौजूद थे. हालांकि हादसे के समय विमान में सवार सभी 7 लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाला गया
इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय मछुआरे और पुलिस की टीम ने अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर दिया. इलाका दुर्गम होने के बाद भी टीम ने सभी को लैंडिंग साइट से पूरी तरह से सुरक्षित निकाल लिया है. हादसे के बाद विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं और मौके पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं. हादसे के पीछे की सटीक वजहों के बारे में पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की गुहार
