ईरान के ऊपर हमले के बाद इजरायल में भी तनावपूर्ण हालात हो गए हैं. ऐसे में भारतीय दूतावास ने इजरायल में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है. भारतीय दूतावास ने किसी भी स्थिति में मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की है.
भारतीय दूतावास ने शुरू की हेल्पलाइन
ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला किया है. जिसके बदले में ईरान ने भी जवाबी हमले की धमकी दी. दुनिया में युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं. अब स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास द्वारा इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की है.
ईरान के 6 शहरों पर धमाके
इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के ऊपर भारी हमला किया है. ईरान में तेहरान समेत 6 शहरों में लगभग 30 ठिकानों पर धमाके किए गए हैं. जिसके बाद अब खबर रही है कि ईरान ने भी इजरायल के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा है. हालातों को गंभीर देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अलर्ट कर दिया है.
इजरायल में रह रहे हजारों भारतीय
भारतीय दूतावास ने इजरायल में एक नोटिस जारी किया है. दूतावास में सभी को सावधान रहने के लिए कहा है. सरकार ने कहा है कि सभी लोग इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के नियमों का पालन करें. आपको बता दें कि इजरायल में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र कर्मचारी रहते हैं. भारत सरकार ने कहा है कि वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू
दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपने घरों या ऑफिस के पास में मौजूद वाले सुरक्षा शेल्टर के पास में ही रहें, जिससे सायरन बजने पर सभी लोग तुरंत ही सुरक्षित हो जाएं. सरकार ने भारतीय नागरिकों को ताजा जानकारी को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://oref.org.il/eng) पर अपडेट रहने के लिए कहा है. दूतावास ने भारतीय लोगों से मोबाइल अलर्ट पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है और किसी भी स्थिति में मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है.
हेल्पलाइन फोन नंबर- +972-54-7520711
ईमेल-cons1.telaviv@mea.gov.in
यह भी पढ़ें- ईरान पर हमले के बाद तनावपूर्ण हालात, इजरायल में गूंजने लगे सायरन, रक्षा मंत्री ने घोषित की गई इमरजेंसी
