मिडल ईस्ट में चल रही वॉर के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल. ईरान के अमेरिका पर किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है. बता दें कि उस तेल टैंकर में कई और लोग भी मौजूद थे. साथ ही कई भारतीय नागरिकों के होने की बात भी सामने आ रही है.
सेफ्सी विष्णु पर अटैक
जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन अमेरिका के तेल टैंकर सेफ्सी विष्णु पर हमला किया गया था. बता दें कि इराक के जलक्षेत्र, खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास US के तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर ईरान ने सुसाइड बोट से हमला किया गया था.
हालांकि, ईरान के सुसाइड बोट से उड़ाए गए तेल टैंकर में एक भारतीय की भी मृत्यु हो गई. अभी फिलहाल मृत व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है. बाकी के 27 क्रू सदस्यों को बसरा भेजा गया गया है. कंपनी ने इस हमले में भारतीय नागरिक की खबर सुनने के बाद दुख जताया है. साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा कर भारत सरकार ने जहाजों पर मौजूद सदस्यों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करते की अपील की है.
मार्शल आइलैंडस के झंड़े हो रहा था चालन
बता दें कि सेफ्सी विष्णु क्रूड ऑयल टैंकर है. हालांकि, यह अभी के समय मार्शल आइलैंडस के झंड़े के अंतर्गत चालित किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से हरीश राणा को मिली इच्छा मृत्यु की मंजूरी: 2013 से बेटे की सेवा में लगा था परिवार…
