समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की राजधानी लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.
अखिलेश यादव ने की शंकराचार्य से मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की राजधानी लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की है. शंकराचार्य से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि हम यहां आशीर्वाद लेने आए थे. क्योंकि अब असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के ऊपर भी हमला किया.
भाजपा अच्छी बातों के विरोध में- अखिलेश यादव
शंकराचार्य से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा के ऊपर हमला किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सभी अच्छी बातों का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने डेयरी बनवाई थी, जिससे गरीबों को फायदा हो और गायों की भी देखभाल होती थी, लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद करवा दिया.
हमने गायों के लिए काम किया- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा है कि हम पहले भी गाय की भलाई के लिए काम करते हुए आए हैं और आगे भी फैसले करेंगे. इस दौरान उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की बैठक के दौरान दोनों डिप्टी सीएम को डांटकर बाहर किया दया. उन्होंने कहा कि बताया गया है कि वहां पर टिकट को लेकर चर्चा होने जा रही थी, लेकिन ये लोग जहां से लड़ें हो सकता है वहां से जीतें ही न.
सरकार के गलत फैसलों से गैस की किल्लत- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने गैस की किल्लत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसलों को कारण लोगों को इस तरह के चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को चूल्हा जलाना पड़ रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के अपने जिले में LPG गैस को लेकर मारामारी हो रही है. उन्होंने कहा कि इन लोगों में मुख्यमंत्री का प्रभाव आ गया है इसी कारण वे आपस में लड़ रहे हैं और लाइन में नहीं लग पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- LPG गैस की कमी पर राहुल गांधी का प्रदर्शन, सस्पेंडेड सांसदों के साथ चाय पीते हुए सरकार पर साधा निशाना
