उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक युवक को उसके साढू ने अपने दोस्तों से साथ मिलकर बुरी तरह पीटा. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी और साढू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी.
साढू ने दोस्तों के साथ की युवक की पिटाई
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में एक युवक की पत्नी से उसके साढू ने बदतमीजी की, जिसके बाद जब युवक ने इसका विरोध किया, तो 2 साढू के साथ में उसकी बहस हो गई. बहस के बाद साढू और उसके दोस्तों ने मिलकर युवक की मार लगा दी. इस मारपीट में युवक के दोनों पैर और एक हाथ की हड्डी टूट गई.
कुछ समय पहले हुई थी कहासुनी
हमले के बाद युवक को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक अस्तौली गांव का रहने वाला मोहित कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ में बुलंदशहर में एक शादी समारोह में गया था. इसी दौरान वहां मोहित की उसकी पत्नी और उसके साढू के बीच में बातचीत हो गई. आरोप है कि साढू ने युवक की पत्नी के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद जब मोहित ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया.
रास्ते में रोककर मारा
दोनों के बीच के विवाद को उस समय पर किसी तरह से शांत करा दिया गया, लेकिन साढू ने मोहित को देख लेने की धमकी दी. मोहित के भाई ने पुलिस को बताया कि बुधवार को मोहित सिकंदराबाद जा रहा था, इसी दौरान एक कार ने उन्हें चीती गांव के पास रोक लिया. कार में मोहित के साढू और उसके 4 दोस्त सवार थे. बाइक रुकने के बाद सभी ने मोहित के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. सभी लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा. इस दौरान युवक के दोनों पैर और एक हाथ की हड्डियां टूट गईं.
पुलिस कर रही मामले में जांच
इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस शिकायत के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा ग्रीन टैक्स, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, ट्रकों को एंट्री के लिए देने होंगे 4 हजार
