BJP Candidate List For Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. नंदीग्राम और भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है.
BJP Candidate List For Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से टिकट दिया गया है, जो राज्य की सबसे चर्चित सीटों में मानी जाती है.


West Bengal BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी कर दी है. बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है. नंदीग्राम और भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से शुवेंदु अधिकारी
इस लिस्ट में सबसे खास नाम शुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतारा गया है. ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ती हैं. इसके अलावा शुभेंदु अपनी सीट नंदीग्राम से भी चुनावी ताल ठोकेंगे. मैदान में होंगे. यह भी तय हो गया है कि वेस्ट बंगाल असेंबली में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. यहां से रुद्रनील घोष को टिकट दिया गया है. शमिक भट्टाचार्य को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि अभी टीएमसी की ओर से लिस्ट जारी नहीं हुई है. देखना होगा कि ममता बनर्जी इस बार किस सीट से चुनाव लड़ती हैं.
मुकुट मणि और अरूप दास 2-2 सीट से लड़ेंगे चुनाव
मुकुट मणि अधिकारी और अरूप कुमार दास 2 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें 2-2 सीट से टिकट दिया गया है. मुकुट मणि अधिकारी राणाघाट उत्तर पूर्व और राणाघाट दक्षिण (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे. अरूप कुमार दास कांथी दक्षिण और एगरा विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे.
भाटपारा से पूर्व बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह को उतारा गया है. अग्निमित्रा पाल आसनसोल दक्षिण से मैदान में होंगी. लिस्ट में फासीदेवा से दुर्गा मुर्मू और तारकेश्वर से शांतनु पान का नाम है. दिलीप घोष खरगपुर सदर से लड़ेंगे. अभिनेता रुद्रनिल घोष शिवपुर से मैदान में होंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार दो अहम सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे. उनका यह कदम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ी चुनौती है.
नंदीग्राम सीट का अपना एक खास ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 2021 के चुनावों में शुवेंदु अधिकारी ने यहीं से ममता बनर्जी को मात दी थी. दूसरी ओर, भवानीपुर ममता बनर्जी का पारंपरिक और अजेय गढ़ माना जाता है. इसी सीट से 2021 की हार के बाद उन्होंने उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी. इन दोनों सीटों से एक साथ मैदान में उतरकर शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर में घेरने और सीधी टक्कर देने की आक्रामक रणनीति अपनाई है.
अशोक डिंडा मोयना विधानसभा
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और बंगाल क्रिकेट के दिग्गज अशोक डिंडा को बीजेपी ने मोयना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है . क्रिकेट की पिच पर अपनी तेज और आक्रामक गेंदबाजी के लिए मशहूर डिंडा अब राजनीतिक मैदान में अपनी इस नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
