kuldeep-vanshika Reception: लखनऊ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह का आज सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है. रिसेप्शन में सीएम योगी से लेकर महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ICC चेयरमैन जय शाह शामिल होंगे!
लखनऊ में ग्रेंड रिसेप्शन
रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के 5 स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में होगा. जिसकी खास तैयारियां स्टाफ एक सप्ताह से कर रहा है. होटल के लॉन को फूलों और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है. मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज चुना गया है, जिसमें विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे.इस आयोजन में लगभग एक हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.
सीएम योगी, अखिलेश भी पहुंच सकते…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े चेहरे इस समारोह में नजर आ सकते हैं. सुरक्षा कारणों से समारोह में बिना निमंत्रण प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.
बधाई देने पहुंचेंगे दिग्गज
खेल जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ही उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल कुलदीप को बधाई देने पहुंचेंगे. इसके साथ ही यूपी के तकरीबन सभी पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का समारोह में भाग लेना तय है.चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित बीसीसीआई के चयनकर्ता भी इस शाम की शोभा बढ़ा सकते हैं.
मसूरी में लिए थे सात फेरे
मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए. कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 544 पंचायतों को मिले ‘मनोनीत’ सारथी
