दिल्ली के रूपनगर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. दरअसल. मदर डेयरी के पास में स्थिल ब्लॉक नंबर 3 के पास में पैदल पार करने वाले फुट ओवरब्रिज के गिर जाने से महिला की नाले में गिरकर मौत हो गई है. इस घटना से पूरे इलाके में तहलका मच गया है.
महिला की नाले में गिरकर मौत
जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन पर दिल्ली अग्निशमन सेवा को 9:30 बजे के करीब में फुटओवर ब्रिज के गिरने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दरअसल, जिस समय यह घटना हुई, उस समय फुटओवर ब्रिज पर एक महिला थी. जैसे ही पुल टूटा महिला सीधे नाले में जा गिरी. वहां मौजूद बचाव दल की टीम ने महिला की तलाश की. एनडीआरएफ, आपातकाल एजेंसी और दिल्ली पुलिस को महिला की तलाश के लिए लगाया गया. हालांकि, तब तक देरी हो चुकी थी. महिला की इस हादसे में मौत हो चुकी है.
पुल के पुराने होने के कारण हादसा!
हादसे के बाद से अधिकारी अलर्ट मोड पर है. आगे किसी भी तरीके की अनहोनी न होने देने के लिए पुल के चारों तरफ घेराबंदी घर दी गई है. वहीं, बचाव दल द्वारा पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर कोई और मौजूद था या नहीं. हालांकि, अभी तक फुट ओवरब्रिज के अचानक से ढह जाने कारण पता नहीं लग पाया है. स्थानीय लोगों का कहना हैं कि पुल के ज्यादा दिन हो जाने के कारण ऐसा हुआ है.
ये भी पढ़ें: Mumbai में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धक्का देकर की हत्या, CCTV में कैद घटना
