गुजरात के सूरत जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गए . विस्फोट इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है. वहीं, 9 लोग बुरी तरीके से झुलस गए है.
कई लोगों की मौत
बता दें कि ब्लास्ट 19 मार्च के दिन सुबह 5:30 बजे हुए था. हादसा कपोदरा इलाके के रचना सर्किल की बिल्डिंग में कढ़ाई का काम होने वाली यूनिट में हुई है. बताया जा रहा हैं कि वहां अचानक ही दो सिलेंडर में भयानक ब्लास्ट हो गया था. इसी कारण से वहां की तीसरी मंजिल में बुरी तरह आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दो लोगों की तुंरत ही मौत हो गई. हालांकि, दमकल टीम मौके पर पहुंच कर रेस्कयू अभियान शुरू कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में तबाही की रात! कराची में भारी बारिश-तूफान, 19 लोगों की मौत; बिजली गुल
