बिहार से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी अपने दोस्त से करा दी है. पति ने अपनी पत्नी और दोस्त की शादी शुक्रवार 20 मार्च 2026 में हनुमान मंदिर परिसर में कराई है. पूरे इलाके में इसी मामले की चर्चा की जा रही है.
मामले की जानकारी के अनुसार महिला की शादी जून 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के निवासी से कराई गई थी. शादी होने के बाद दोनों दिल्ली में रहने आ गए थे. पति का दोस्त भी दिल्ली में ही रह रहा था. घर में आना-जाना करने के दौरान पति के दोस्त का दिल पत्नी पर आ गया था. बता दें कि महिला का 5 साल का बेटा भी है. कुछ महीने पहले युवक अपनी पत्नी को लेकर गांव आ गया था. बाद में वह गुजरात में कमाने चला गया था. वहीं, महिला मायके में चली गई थी. महिला के मायके में जाने की खबर सुनते ही पति का दोस्त भी वहां उसे मिलने पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें: दुकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग! एक व्यक्ति की मौत 3 घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस
पति को भी युवक के गांव जाने की खबर लग गई थी. इसी कारण से वह गुजरात से वापस गांव पहुंच गया था. पति का दोस्त जब पत्नी से मिलने गया था, उसी दौरान सभी लोगों ने उसे रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक की जमकर पिटाई की गई.
पिटाई के बाद में सभी को पंचायत में बुलाया गया और दोनों पक्षों की बातों को सुना गया. पूरी रात पंचायत में इस बात को लेकर बातें हुई. इसे सुलझाने की कोशिश की गई. पूरी रात की गई पंचायत के बाद दोनों की हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई गई. पति खुद शादी में मौजूद रहा. साथ ही पति ने बताया कि दोनों का काफी दिनों से चक्कर चल रहा था. मैंने समझाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं था. पंचायत के बाद में भी मैं उसे रखने के लिए तैयार था. हालांकि, लड़की तैयार नहीं थी. अंतिम में पति ने कहा कि दोस्त था लेकिन विश्वासघात कर दिया.
ये भी पढ़ें: अब सिलेंडर भी नहीं सुरक्षित! दिनदहाड़े आंगन से गैस सिलेंडर चोरी, इलाके में हड़कंप
