मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच ईरान अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूल रहा है. यहां से गुजरने वाले जहाजों से 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 18 करोड़ रुपए का टोल वसूला जा रहा है.
जहाजों से टोल वसूल रहा ईरान
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. वहीं इसी बीच अब खबर आ रही है कि ईरान ने होर्मुज में जहाजों से वसूली शुरू कर दी है. जहाजों से रिस्क चार्ज के नाम पर 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 18 करोड़ रुपए वसूले जा रहे हैं. आपको बता दें कि यह इतिहास में पहली बार हो रहा है, कि होर्मुज से जहाजों के गुजरने के लिए टोल के रूप में पैसा लिया जा रहा है.
ईरान ने बनाया सुरक्षित गलियारा
होर्मुज को लेकर यह खुलासा एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ है. आपको बता दें कि अभी तक ईरान के होर्मुज से जहाजों को गुजरने के लिए किसी तरह का पैसा नहीं देना पड़ता था. हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है. जानकारी के मुताबिक हालातों को देखते हुए ईरान ने फारस की खाड़ी में एक सुरक्षित गलियारा बनाया है. ईरान ने यह गलियारा लाकर द्वीप के पास बनाया है.
अभी तक निकल चुके 9 जहाज
जानकारी के मुताबिक यहां से अभी तक लगभग 9 जहाज निकल चुके हैं, इन जहाजों में से एक जहाज ने यह बात साफ की है कि उससे 2 मिलियन डॉलर लिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन 9 जहाजों में भारत, चीन, पाकिस्तान और मलेशिया के जहाज शामिल हैं. आपको बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक होर्मुज से उन देशों को गुजरने दिया जा रहा है, जो ईरान के मित्र और शुभचिंतक हैं.
व्यापार अब दोनों तरफ से होगा- ईरान
ईरान के सांसद मोहम्मद मुखबेर ने गुरुवार को एक न्यूज संस्थान को जानकारी दी, कि हम उन जगहों पर टैक्स लगाएंगे, जो हमारी हैं. उन्होंने कहा कि उन देशों को टैक्स देना होगा, जिन्होंने हमारे ऊपर प्रतिबंध लगाकर रखा हुआ है. उन्होंने कहा कि व्यापार अब दोनों तरफ से होगा. ईरान टैक्स वसूलकर यह भी बताना चाहता है कि होर्मुज पर अभी भी उसी का कंट्रोल है. आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरान की सेना के बेस को उड़ाने की घोषणा की थी.
यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग! एक व्यक्ति की मौत 3 घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस
