delhi ncr weather alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार रात से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से किसानों को 6 अप्रैल तक फसल कटाई पूरी करने की सलाह दी गई है, क्योंकि 7 से 10 अप्रैल के बीच एक और मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है.

delhi ncr weather alert: India Meteorological Department यानी आईएमडी ने मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. खास तौर पर Delhi NCR में रविवार रात से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार यहां बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है. गुड़गांव, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इन जगहों पर बारिश और ओले गिरने की संभावना करीब 50 से 70 प्रतिशत बताई गई है. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मौसम प्रणाली हर जगह एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं पास के कई इलाके पूरी तरह सूखे भी रह सकते हैं. अनुमान है कि पूरे एनसीआर का करीब 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा सूखा रह सकता है. फिर भी अचानक बारिश और आंधी आने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में लोगों को रात के समय बाहर निकलते वक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है. खासकर खुले स्थानों और ऊंची इमारतों के आसपास सतर्क रहने को कहा गया है.
मौसम में इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है. यह एक ऐसा सिस्टम होता है जो भूमध्य सागर की ओर से नमी लेकर आता है. जब यह उत्तर भारत तक पहुंचता है तो बारिश, गरज और ओलावृष्टि की स्थिति बन जाती है. हाल ही में 3 और 4 अप्रैल को भी एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से गुजरा था. उसी का असर अभी तक बना हुआ है. इसी वजह से अप्रैल के महीने में भी मौसम काफी ठंडा और बदला हुआ महसूस हो रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसका असर देश के बड़े हिस्से पर पड़ेगा. अनुमान है कि करीब 30 से 40 प्रतिशत इलाकों में बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है. इसका प्रभाव राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक देखा जा सकता है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम बदल सकता है.
मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जिन क्षेत्रों में गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार है. वहां 6 अप्रैल से पहले कटाई कर लेने की सलाह दी गई है. क्योंकि हाल ही में कई राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि 7 से 10 अप्रैल के बीच मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है. हालांकि 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा. इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है और अप्रैल के दूसरे हिस्से में मौसम ज्यादा गर्म और सूखा रह सकता है.
