UPPSC RO/ARO 2023 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है.
UPPSC Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित की थी. इस परीक्षा में कुल 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें से 419 सफल हुए हैं. अनिल पांडेय ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. सफल अभ्यर्थियों को अब आगे की औपचारिकताओं (अभिलेख सत्यापन/टाइपिंग टेस्ट, पद के अनुसार) के लिए तैयार रहना होगा.
अनिल पांडे ने किया टॉप?
घोषित रिजल्ट के अनुसार 338 अभ्यर्थी समीक्षा अधिकारी (RO) और 81 अभ्यर्थी सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर सिलेक्ट हुए हैं. परीक्षा में अनिल पांडेय ने आरओ में शीर्ष स्थान हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं, आदित्य प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर, जबकि लक्ष्मी वर्मा (महिला) तीसरे स्थान पर रहीं. इन तीनों का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है.
5930 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, RO-ARO मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिन्दी टंकण परीक्षा 16, 17, 18 और 19 फरवरी 2026 को आयोजित कराई गई थी.
419 सफल अभ्यर्थियों का चयन
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 419 रिक्त पदों के सापेक्ष सभी पदों पर सफल अभ्यर्थियों का चयनित हुए हैं. यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने रिजल्ट घोषित करते हुए इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं.
कहां देखें रिजल्ट
इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं. आयोग के मुकाबिक, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
