राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 2 अज्ञात युवकों ने एक घर के बाहर आग लगा दी. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
घर के बाहर लगाई आग
राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह पूरा वीडियो एक घर के बाहर आगजनी की घटना का है. वायरल वीडियो में 2 अज्ञात युवक एक घर के बाहर आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना के बाद से इलाके में स्थानीय लोगों के अंदर दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना रविवार देर रात की है.
मौके से हो गए फरार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 2 अज्ञात युवक एक घर के बाहर आग लगा रहे हैं. पहले युवक घर के बाहर पहुंचते हैं और उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर घर के बाहर आग लगा देते हैं. आग लगाने की घटना के अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो जाते हैं. आग लगाने की यह पूरी घटना पास में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
पुलिस ने दर्ज की FIR
सीसीटीवी में कैद होने के बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही एक्शन लिया और मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत ही FIR दर्ज कर ली है. मामले में जांच करते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है.
मामले में हो रही जांच
पुलिस मामले में जांच रही है कि यह मामला आपसी रंजिश का है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. इस मामले में पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस लगातार आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल आग लगाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस लगातार मामले में जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- UPPSC Result: यूपीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी हुए पास, अनिल पांडेय टॉपर
