दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 8 अप्रैल को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मुकाबले के कारण मेट्रो की टाइमिंग को बढ़ा दिया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
8 अप्रैल को है IPL मैच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मैच का मुकाबला है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मैच देखने के लिए स्टेडियम जाएंगे. जिसके कारण लोगों की भीड़ काफी ज्यादा होने की उम्मीद है. अब इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है.
DMRC ने बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग
DMRC ने मैच के दिन मेट्रो सर्विस की टाइमिंग को बढ़ाने का फैसला किया है. DMRC के मुताबिक जिस दिन दोनों टीमों के बीच मैच है उस दिन मेट्रो की सेवाएं आम दिनों के मुकाबले देर रात तक चालू रहेंगी. इस दिन सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो का समय लगभग 1 से 2 घंटों तक बढ़ा दिया गया है. इसका मतलब है कि इससे कुल 76 ट्रेनें अतिरिक्त चलाई जाएंगी.
बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद
मेट्रो की मदद से मैच खत्म होने के बाद सभी दर्शक अपने घरों पर आसानी से पहुंच पाएंगे. आपको बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच IPL 2026 का 14वां मुकाबला है. यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 8 अप्रैल को खेला जाएगा. जिसके चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है. इसी को ध्यान में रखते हुए DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया है.
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी
DMRC से साथ दिल्ली पुलिस ने भी मैच के दिन को लेकर स्टेडियम और आसपास के इलाकों में यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस और DMRC दोनों ने लोगों को सलाह दी है और अपील की है कि दर्शक ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें और अपने पर्सनल वाहन का इस्तेमाल करने के लिए मना किया है. इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा भी आसान हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
