झारखंड के पलामू में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के सात झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के आधार पर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड
झारखंड के पलामू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पलामू के लेस्लीगंज छाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में एक बुजुर्ज ने सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. मृतक की पहचान गोहाडीह के रहने वाले 70 साल के इंद्रदेव महतो के रूप में की गई है.
दोनों के बीच हुई थी बहस
बताया जा रहा है कि पूरी घटना मंगलवार रात की है. बुजुर्ग ने पत्नी के साथ हुई एक मामूली बहस के बाद गुस्से में आकर अपनी जान दे दी. रिपोर्ट के मुताबिक लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई थी, जिसके बाद बुजुर्ग ने इस तरह का खौफनाक कदम उठा लिया.
अकेले रहते थे दोनों
दोनों के बीच बहस होने के बाद बुजुर्ग गुस्से में आ गया और कमरे में जाकर फांसी लगा ली. इस पूरी घटना की जानकारी जब परिवार को मिली तो कोहराम मच गया. मृतक इंद्रदेव के बेटे द्वारिका महतो ने बताया कि उसके माता-पिता घर में अकेले रहते थे. द्वारिका अपने परिवार के साथ दूसरे घर में रहता था. उसने पुलिस को बताया कि रात को किसी बात को लेकर माता-पिता के बीच विवाद हुआ था और उसके पापा काफी नाराज थे.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बेटे ने बताया कि नाराजगी के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे के आधार पर मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस दोनों के बीच झगड़े की वजह को पता कर रही है.
यह भी पढे़ं- “ये कोई मजाक नहीं है!”- ओवैसी ने युद्धविराम के बहाने केंद्र सरकार को घेरा; भारत की ‘चुप्पी’ पर उठाए 5 बड़े सवाल
