Drug smuggling Punjab: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाले नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों की सप्लाई को रोकने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार बरामद हुए हैं.

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली तस्करी का पर्दाफाश किया है. पंजाब पुलिस ने ड्रग और अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों को बरामद किया है.
6.5 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले में सफलता पाने की जानकारी दी है. बटाला पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6.5 किलो हेरोइन, एक .30 कैलिबर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों को बरामद किया गया है. इसी के साथ पुलिस ने 1 लाख रुपए की ड्रन मनी को भी जब्त किया है.
गर्गों को की जा रही थी सप्लाई
इस मामले में शुरुआती जांच में पता लगा है कि इन सभी हथियारों की सप्लाई इसी नेटवर्क के अंदर काम करने वाले इसके गुर्गों को की जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस पूरे रैकेट के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं. पंजाब पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश में शुरुआती सफलता हासिल कर ली है. इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने दर्ज की मामले में FIR
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ अवैध हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इन पूरे मामले को लेकर बटाला के सिविल लाइन थाने में FIR को दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ को भी तलाश रही है. DGP ने बताया कि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगातार जांच हो रही है.
यह भी पढ़ें- इन जगहों पर लगाने थे बम! ISI के इशारे पर जासूसी कर रहा था युवक; STF ने देहरादून से धर दबोचा
