महाराष्ट्र के बीड जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक नाबालिग ने रेप होने के बाद में मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया है. इस मामले के बाद में पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रामकता दिखाई दे रही है.
चचेरे चाचा ने किया रेप
जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल के दिन में युवती केज तालुका के गांव में गोशाला से लौट रही थी. इसी दौरान 5 बजे के करीब में नाबालिग पीड़िता के चचेरे चाचा ने उसके साथ बालात्कार किया. अपने साथ हुए इस दुष्कर्म से पीड़िता मानसिक रूप से आहत हो गई, जिसके बाद उसने जहर खा लिया. जहर खाने के कारण लड़की की तबीयत काफी बिगड़ने लगी थी. इसी कारण से परिवार वाले उसे जल्द से जल्द छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में लेकर गए. वहां पर डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा था. पीड़िता का इलाज काफी समय तक चला. हालांकि, 10 तारीख को पीड़िता ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया. बेटी की खबर सुनते ही पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई.
कार्रवाई कर चाचा को पकड़ा
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उप-निरीक्षक उमेश निकम ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने आरोपी चाचा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. परिवार चाचा के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
